Donald Trump Iran claim: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को एक साथ खत्म कर दिया गया है.
फॉक्स न्यूज ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि हमें कितनी कामयाबी मिल रही है, एक ही बार में 48 नेता मारे गए. (Donald Trump Iran claim)अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.’ ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान अपने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के शोक में डूबा हुआ है.
डुबो दिए 9 जहाज
साथ ही ट्रंप ने कहा कि US मिलिट्री ने ईरान के नौ नेवी जहाजों को डुबो दिया और ईरान के नेवी हेडक्वार्टर को भी आंशिक तौर पर तबाह कर दिया. ट्रंप ने सोशल नेटवर्क ट्रूथ पर लिखा है, ‘मुझे अभी पता चला है कि हमने ईरान के 9 नेवी जहाजों को तबाह कर दिया है और डुबो दिया है, उनमें से कुछ काफी बड़े और जरूरी थे.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम बाकियों के पीछे जा रहे हैं – वे भी जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैर रहे होंगे! एक अलग हमले में, हमने उनके नेवी हेडक्वार्टर को काफी हद तक तबाह कर दिया. इसके अलावा, उनकी नेवी बहुत अच्छा कर रही है!’
3 US सर्विस मेंबर मारे गए
U.S. सेंट्रल कमांड ने रविवार सुबह बताया कि ईरान ऑपरेशन के तहत तीन U.S. सर्विस मेंबर मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा, कई अन्य लोगों को मामूली चोट आई है, उन्हें ड्यूटी पर वापस लाया जा रहा है.अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट के देशों में दहशत का माहौल है. क्योंकि ईरान पहले ही कतर, यूएई और जॉर्डन जैसे देशों पर मिसाइलें दाग चुका है. ईरान इन देशों में मौजूद अमेरिका सैन्य अड्डों पर हमला कर रहा है.
