हवाई सफर से पहले घबराहट खत्म? DGCA के नए नियम ने कैंसिलेशन चार्ज का पूरा खेल बदल दिया है!

DGCA new rules

DGCA new rules: नई दिल्ली। भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। (DGCA) ने एयर टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब यात्री टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर उसे रद्द करते हैं तो उन (DGCA new rules)पर कोई अतिरिक्त कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा—लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

48 घंटे फ्री कैंसिलेशन, लेकिन हर टिकट पर नहीं

नए नियमों के अनुसार यह सुविधा तभी लागू होगी जब टिकट सीधे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया गया हो। यानी अगर टिकट थर्ड पार्टी ट्रैवल पोर्टल या एजेंट के जरिए खरीदा गया है, तब भी रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी, लेकिन संबंधित शर्तें लागू रहेंगी।

हालांकि, यह राहत हर स्थिति में नहीं मिलेगी। अगर घरेलू उड़ान की बुकिंग यात्रा से 7 दिन से कम समय पहले की गई है, तो 48 घंटे वाला नियम लागू नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह सीमा 15 दिन है। यानी यात्रा के बेहद करीब की गई बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध नहीं होगी।

नाम में गलती? अब नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

जल्दबाजी में टिकट बुक करते समय नाम की स्पेलिंग मिस्टेक होना आम बात है। अब अगर यात्री बुकिंग के 24 घंटे के भीतर नाम में गलती की सूचना देता है, तो एयरलाइन अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए खास राहत लेकर आया है।

मेडिकल इमरजेंसी में पूरा रिफंड संभव

नई पॉलिसी में मेडिकल इमरजेंसी को भी शामिल किया गया है। यदि यात्रा के समय यात्री या उसी पीएनआर में दर्ज परिवार का सदस्य अस्पताल में भर्ती हो जाता है, तो एयरलाइन पूरा रिफंड दे सकती है या क्रेडिट शेल जारी कर सकती है।

हालांकि, इसके लिए उचित मेडिकल दस्तावेज, “Fit to Travel” सर्टिफिकेट और डॉक्टर की सलाह आवश्यक होगी। सामान्य स्वास्थ्य कारणों पर यह सुविधा स्वतः लागू नहीं होगी।

क्या बदलेगा यात्रियों के लिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए नियमों से एयरलाइन टिकटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा मजबूत होगा। खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो पहले कैंसिलेशन चार्ज को लेकर असमंजस में रहते थे।

अब सवाल यह है कि एयरलाइंस इन नियमों को किस तरह लागू करती हैं और यात्रियों को कितनी सहज प्रक्रिया मिलती है। फिलहाल, यह कदम हवाई यात्रा को और अधिक उपभोक्ता-हितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version