Rajnath Singh : ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की तपिश अब यहां भी महसूस की जा रही है. इस बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े लहजे में चेतावनी दी है. केरल में आयोजित ‘सैनिक सम्मान सम्मेलन’ के मंच से राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने मौजूदा (Rajnath Singh )अंतरराष्ट्रीय संकट का फायदा उठाकर भारत में किसी भी तरह का दुस्साहस किया, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.
भारत ने पाकिस्तान के भीतर
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई. उन्होंने कहा, ‘दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय जांबाजों ने महज 22 मिनट के भीतर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था.’ बता दें, 2 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर 9 आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया था.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं….
राजनाथ ने जोर देकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत की प्रतिक्रिया पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी. रक्षा मंत्री ने साथ ही कहा, ‘आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ रखता है. वह इसके खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ कार्रवाई करता है. चाहे ‘उरी अटैक’ के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक हो, ‘पुलवामा’ के बाद की गई एयर स्ट्राइक हो या फिर अभी ‘पहलगाम’ की घटना के बाद किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, हमने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है.’
भारत दुनिया का ध्यान
रक्षा मंत्री की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी मीडिया लगातार यह प्रोपेगेंडा फैला रहा है कि भारत, इस्लामाबाद के खिलाफ किसी ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ ने दावा किया था कि भारत दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर सकता है. हालांकि, भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान खुद अपनी अंदरूनी कमजोरियों और अफगानिस्तान के साथ चल रही ‘खुली जंग’ से ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहा है.
