राजनाथ सिंह का ऐलान- आतंक फैलाने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत, पीओके बोलेगा मैं भारत हूं

Rajnath Singh

Rajnath Singh:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के मुद्दे पर सख्त लहजे में चेताया है।(Rajnath Singh) उन्होंने कहा कि “आतंकवाद का कारोबार करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” यह बयान उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की बैठक के दौरान दिया।

पीओके के लोग हमारे अपने हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके के लोग भटके हुए जरूर हैं, पर वे हमारे अपने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन पीओके खुद कहेगा, “मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी भूमिका को मजबूती से स्थापित कर रहा है।

पीओके शक्ति सिंह की तरह

रक्षा मंत्री ने एक ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि पीओके हमारे लिए ठीक उसी तरह है जैसे महाराणा प्रताप के लिए उनके छोटे भाई शक्ति सिंह। उन्होंने कहा, “शक्ति सिंह भले ही समय के लिए अलग हो गए थे, लेकिन वे थे अपने ही। वैसे ही पीओके भी कुछ समय के लिए हमसे बिछड़ गया है, पर एक दिन लौटकर जरूर आएगा।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को अब समझ में आ चुका है कि आतंकवाद को बढ़ावा देना ‘कॉस्ट इफेक्टिव’ नहीं है। उन्होंने कहा, “अब जब भी पाकिस्तान से बात होगी, वह सिर्फ और सिर्फ पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी।”

“मैं भारत हूं, मैं वापस आया हूं” – पीओके खुद कहेगा

रक्षा मंत्री ने अंत में कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि पीओके में रहने वाले हमारे भाई एक दिन खुद लौट आएंगे। वे कहेंगे ‘मैं भारत हूं, मैं वापस आया हूं।’ यह सिर्फ सपना नहीं है, यह हमारी राष्ट्रीय भावना और विश्वास है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version