हादसा इतना भीषण था कि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, (Dausa road accident)जिनमें से गंभीर रूप से घायल 7-8 लोगों को जयपुर के अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसा रात के समय हुआ जब श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे।
दौसा हादसे की जानकारी
दौसा के एसपी सागर राणा ने बताया कि यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते श्रद्धालुओं की गाड़ी के ट्रक से टकराने के कारण हुआ। घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। दौसा के डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा के अनुसार, हादसे में कुल 11 लोग मारे गए हैं, जिनमें सात बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के असरौली गांव के निवासी थे।
मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा, अधिकारियों को राजस्थान सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
