श्रीनाथजी के दरबार पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma: डीग/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने सामान्य श्रद्धालु की तरह ‘सात दंडवती’ लगाकर ब्रज की पावन धरा पर आराध्य देव(Bhajanlal Sharma) गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा प्रारंभ की।

परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी से आत्मीयता के साथ रामा-श्यामा की। पूरा परिक्रमा मार्ग ‘बोलो गिरिराज महाराज की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इससे पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगणों ने पूंछरी का लौठा स्थित हैलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version