अपराध पर अब और कड़ा शिकंजा! राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने की हाई-लेवल समीक्षा बैठक

Rajasthan CM

Rajasthan CM: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रदेश में अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त (Rajasthan CM)कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपराध की रोकथाम और कार्रवाई के मामलों में संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्य में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिवपुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित प्रदेश के सभी पुलिस रेंज और जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version