सस्पेक्टेड चीनी जासूस से अफेयर की जांच: 30 मिनट में डूबे एनवीडिया CEO के $7.4 अरब, अमीरों की लिस्ट में पिछड़े

कंपनी बोर्ड द्वारा जांच के ऐलान और शेयरों में भारी गिरावट के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग अमीरों की वैश्विक सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।

काले रंग की लेदर जैकेट पहने एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग। कंपनी द्वारा आंतरिक जांच और शेयरों में गिरावट के चलते उनकी संपत्ति में भारी कमी आई है।

CALIFORNIA : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिपमेकर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग भारी विवादों में घिर गए हैं। संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ अफेयर और डेटा लीक की आशंकाओं को लेकर कंपनी बोर्ड द्वारा जांच का ऐलान किए जाने के बाद सोमवार को शुरुआती 30 मिनट में ही उन्हें $7.4 अरब का नुकसान हुआ।

फोर्ब्स की रियल-टाइम लिस्ट में जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ $162.2 अरब से घटकर $154.7 अरब पर आ गई, जिससे वे 8वें से फिसलकर 10वें स्थान पर पहुंच गए। एनवीडिया के शेयर में 7% से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे वॉरेन बफेट और लैरी एलिसन संपत्ति के मामले में उनसे आगे निकल गए।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब हुआंग ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे ईमेल में विवाहेतर संबंध की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी। हालांकि, एनवीडिया बोर्ड ने स्वतंत्र समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या ट्रेड सीक्रेट से समझौते का फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, सिंगापुर बेस्ड फर्म ‘मेगास्पीड’ की पूर्व एक्जीक्यूटिव एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हुआंग का बचाव करते हुए उन्हें “सम्मानित व्यक्ति” बताया है और कहा है कि वे उनके आगामी चीन दौरे का हिस्सा बने रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version