Rajasthan:भाजपा संगठन पर्व! सदस्यता अभियान के जरिये हर बूथ को बनाएंगे अभेद्य किला!”

BJP Membership Drive

BJP Membership Drive: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, “राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है,(BJP Membership Drive) हमें संगठन के प्रति ईमानदारी से लक्ष्य तय कर कार्य करना चाहिए।” उन्होंने जिलाध्यक्षों को प्रेरित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के जरिये भाजपा को देश की आदर्श ईकाई बनाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण से कार्य किया, जिससे भाजपा सभी उपचुनावों में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया और कहा कि “हर बूथ को विपक्ष के लिए अभेद्य किला बनाना होगा।”

महत्वपूर्ण आंकड़े और उपलब्धियां

सदस्यता अभियान संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि 80 लाख सदस्य (58 लाख ऑनलाइन, 22 लाख ऑफलाइन) बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मंडल और बूथ समितियों के चुनाव पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा।

समीक्षा बैठक में सांगोद, सांगानेर, विद्याधर नगर, आदर्शनगर, और अजमेर नार्थ विधानसभा क्षेत्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version