भीलवाड़ा में मौत बनकर गिरा 11 हजार KV तार, ग्रिड पर शराब पार्टी कर रहे थे बिजलीकर्मी!

Bhilwara News

भीलवाड़ा जिले की मांडल विधानसभा क्षेत्र के गुंदली गांव में बीती रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. रात करीब 11 बजे अचानक 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटकर घरों पर आ गिरा और देखते ही देखते खुशहाल घरों में चीख-पुकार गूंज उठी.

चारों और त्राहि त्राहि मच गई एकाएक घरों के इलेक्ट्रिक सामान आग उगलने लगे लोगों कुछ भी समझ में आने से पहले ही सब जलकर कबाड़ बन गए कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की वही उससे झुलस गए एकाएक चारों तरफ गांव में अंधेरा पसर गया , गलियों में चीख पुकार मच गई .

 गांव में पसरा मातम

11 के वी लाइन के तार टूटने से एक परिवार का लालन पालन करने वाला गर्मी से राहत पाने ओर शकुन की नीद लेने के लिए इस दर्दनाक हादसे में छत पर सो रहे किशन गुर्जर की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे सो रहा था, लेकिन किसे पता था कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन मौत बनकर टूट पड़ेगी और परिवार को बिखेर कर रख देगी , हादसे में किशन की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया , हर आंख नम, हर चेहरा सदमे में डूबा नजर आया

एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे….

11 हजार केवी लाइन के तार टूटने के हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दर्जन से अधिक ग्रामीण झुलस गए , वहीं करीब 70 घर इस हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए , घरों में लगे कूलर, फ्रिज, टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पलभर में जलकर राख हो गए , लोगों की वर्षों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई. 11हजार केवी लाइन के तार टूटने की त्रासदी के तुरंत बाद जब ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ग्रिड पर कई फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. मजबूर होकर गांव के लोग खुद कारोई क्षेत्र में स्थित मुजरास ग्रिड पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद करवाई, तब जाकर हालात काबू में आए.

ग्रिड पर ‘शराब पार्टी’…

गुंदली के ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे मुजरास स्थित बिजली ग्रिड पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी शराब पार्टी में मस्त थे और नशे में धुत पड़े थे. वहां का नजारा देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए, ग्रामीणों ने तत्काल बागोर थाना पुलिस को सूचना दी वही इस लापरवाही ने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया , ग्रामीणों ने कर्मचारियों की जमकर धुनाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

 भारी पुलिस बल तैनात

11 हजार केवी लाइन के तार टूटने से एक की मौत और लाखों रुपए के इलेक्ट्रिक सामान जलकर राख होजने की घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. सहाड़ा-गंगापुर एडिशनल एसपी, डिप्टी राहुल जोशी और बागोर थाना के थानाधिकारी भंवर लाल जाट सहित आस पास के थाने का जाप्ता मौके पर तैनात किया गया.

11हजार केवी लाइन के तार टूटने से उसकी चपेट में आए युवक के शव को राजकीय चिकित्सालय बागोर की मोर्चरी में रखवाया गया इस दौरान परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण एवं समाज बंधु इक्कठे होकर मुवावजे की मांग पर अड़ गए , जिस पर अधिकारियों द्वारा समझाइश कर रविवार सुबह मृतक किशन गुर्जर का पोस्टमार्टम बागोर राजकीय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ,जहां अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version