क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्वयुद्ध? अमेरिका ने USS जेराल्ड फोर्ड तैनात कर वेनेजुएला को दी खुली चेतावनी

America Venezuela tension

America Venezuela tension: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने कैरेबियन सागर में अपने विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड फोर्ड को तैनात कर दिया है। इस तैनाती में 8 युद्धपोत, (America Venezuela tension) एक परमाणु पनडुब्बी और 75 F-35 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इन सभी पर लगभग 5000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

 लैटिन अमेरिका में बढ़ सकता है तनाव

जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैरेबियन सागर में अमेरिकी सैन्य तैनाती पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में राजनीतिक तनाव को बढ़ा सकती है। उनका मानना है कि वेनेजुएला के बहाने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक स्तर पर अमेरिकी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वेनेजुएला पर नशा तस्करों को पनाह देने का आरोप

अमेरिकी सेना की यह तैनाती अब तक का सबसे बड़ा एंटी-नारकोटिक्स मिशन बताई जा रही है। अमेरिकी प्रशासन लंबे समय से निकोलस मादुरो की सरकार पर ड्रग तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाता रहा है। डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही वेनेजुएला को नार्को-टेरर कार्टेल घोषित कर दिया था। साथ ही, ट्रेन डे अरागुआ गैंग को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) के रूप में सूचीबद्ध किया गया।

चुनावों में धांधली के आरोप से बढ़ा विवाद

जुलाई 2024 में हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस मादुरो ने अपनी जीत का ऐलान किया, जबकि अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने इस चुनाव को धांधलीपूर्ण बताया। उन्होंने विपक्षी नेता एडमुंडो गोंजालेज को असली विजेता करार दिया।

अमेरिकी प्रतिबंध और मादुरो सरकार का आक्रामक रूख

जनवरी 2025 में मादुरो सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। इसी बीच विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर मादुरो सरकार ने नॉर्वे में अपना दूतावास बंद कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तैनाती, हवाई हमले और कूटनीतिक टकराव बढ़ गए। अमेरिका की यह रणनीतिक चाल लैटिन अमेरिका में शक्ति संतुलन को गहराई से प्रभावित कर सकती है। आने वाले दिनों में यह टकराव वैश्विक मंच पर एक नए भू-राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बन सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version