ADR रिपोर्ट में खुलासा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास 1 करोड़ की संपत्ति, 46 लाख की देनदारी!

0

RajasthanCMWealthReport: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में देश के सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया गया है।(RajasthanCMWealthReport) रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। हालांकि, उनके ऊपर करीब 46 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है।

दो मुकदमे हैं लंबित, कोई गंभीर आरोप नहीं

ADR रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे अदालत में लंबित हैं। हालांकि, इन मुकदमों में कोई भी अति गंभीर श्रेणी का आरोप शामिल नहीं है। यह भी उल्लेखनीय है कि भजनलाल शर्मा ने 2023 में पहली बार चुनाव लड़ा और जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बने।

चुनावी हलफनामे के आधार पर रिपोर्ट तैयार

ADR की यह रिपोर्ट चुनावी हलफनामों के आधार पर तैयार की गई है और इसे सोमवार को जारी किया गया। इसमें देश के 31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया है।

सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन?

रिपोर्ट के अनुसार, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम बताई गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री पर जनता की नजरें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संपत्ति विवरण और मुकदमों की जानकारी सामने आने के बाद यह रिपोर्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता अब उनके कार्यकाल और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version